
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से पहचाने जाने वाले शाहरुख खान अब डॉ. शाहरुख खान हो गए हैं। शाहरुख को द यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से डॉक्टरेट की उपाधि मिल गई है। गुरुवार को 350 स्टूडेंट के बीच में शाहरुख को यह उपाधि प्राप्त हुई। शाहरुख ने डिग्री लेते हुए तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ को शुक्रिया कहा है।
शाहरुख के फैंस उनको मिले इस सम्मान से बेहद खुश हैं। इंस्टा पर फैंस और बाकी सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। शाहरुख ने फिलांथ्रोपी विषय में डिग्री प्राप्त की है। इनकी तस्वीरें डिग्री लेते हुए सोशल मीडिया पर देखी जा रही है। इससे पहले शाहरुख को द यूनिवर्सिटी ऑफ बेडफोर्डशायर और द यूनिवर्सिटी ऑफत एडिनबर्ग से मानद डॉक्टरेट के उपाधि मिल चुकी है।
शाहरुख ने बॉलीवुड में एक्टर और फिल्म निर्माता के तौर पर खुद को स्थापित किया है। इतना ही नहीं वह लोगों की मदद भी करते रहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने फिलांथ्रोपी विषय में पीएचडी पूरी की है। बता दें कि शाहरुख की खुद की एनजीओ भी चल रही है। इनकी एनजीओ का नाम मीर फाउंडेशन है। इनकी एनजीओ एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए काम करती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website