Tuesday , April 7 2026 5:08 PM
Home / Sports / शोएब अख्तर का खुला चैलेंज, तू टाइम और जगह बता, फिर एक बॉल टच करके दिखाना

शोएब अख्तर का खुला चैलेंज, तू टाइम और जगह बता, फिर एक बॉल टच करके दिखाना


रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इन दिनों अपना यूट्यूब चैनल चला रहा है जिसमें वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम तथा क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते रहते हैं। इसी के साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अख्तर के कुछ ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं जिसमें वह एक्टर अली जफर को धमकी भरे स्वर में ललकारते नजर आए और कहा कि तू टाइम और जगह बता, फिर एक बाॅल टच करके दिखाना।
अख्तर ने अली जफर को ट्विटर पर लिखा, ‘सुना है बड़ा क्रिकेटर है तू अली जफर।’ इस पर अली जफर ने जवाब देते हुए कहा, ‘सुना है बड़ी बॉलिंग करते हैं आप।’ इस पर अख्तर ने लिखा, ‘तू टाइम और जगह बता, फिर एक बॉल टच करके दिखा।’ इस पर अली जफर ग्राउंड पहुंचकर ट्वीट करते हैं, ‘ग्राउंड पर इंतजार कर रहा हूं। एक बॉल मैं भी 172 माइल्स प्रति घंटे की करवाऊंगा।’ इसके जवाब में शोएब का रिप्लाई आता है, ‘प्रैक्टिस कर ले रॉकस्टार, जल्द मिलते हैं।’
गौर हो कि इससे पहले अख्तर ने ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन पर भी बात की थी। गौर हो कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिसमें पाकिस्तान को 2-0 से हार करारी हार का सामना करना पड़ा। पाक ने दोनों मैचों में सीरीज और रनों से हार झेली। इस दौरान जहां पाकिस्तान की टेस्ट में गेदबाजी की पोल खुली वहीं बल्लेबाजी में भी बाबर आजम को छोड़ कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं दिखा।