
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर और भाई सिद्धांत कपूर के साथ काम करना चाहती है। श्रद्धा ने कहा कि वह अपने पिता शक्ति कपूर और भाई सिद्धांत कपूर के साथ बॉलीवुड में कोई फिल्म करना चाहती है। उन्होंने कहा, मैं, मेरे पिता और भाई के साथ काम करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं हम तीनों मिलकर कोई कॉमेडी फिल्म करें। इसके पीछे कारण यह है कि हम तीनों के बीच की केमिस्ट्री अतुल्य है। हम तीनों जब भी कहीं इकट्ठे होते हैं तो बहुत मस्ती करते हैं।
बता दें श्रद्धा और सिद्धांत ने एक साथ एक फिल्म ‘हसीना’ में काम किया था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने दाऊद की बहन और सिद्धांत ने दाऊद की भूमिका निभाई थी। श्रद्धा से जब यह पूछा गया कि क्या कभी वह आइफा के मंच पर उनके पिता और भाई के साथ परफॉर्म करती नकार आएंगी।
श्रद्धा ने कहा कि उन्हें इस प्रकार का कोई भी परफॉरमेंस करने में परेशानी नहीं है लेकिन इस पर विचार आइफा को करना होगा। आइफा में श्रद्धा कपूर रेखा के साथ स्टेज पर परफॉर्म करती नकार आएंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website