
लॉस एंजेलिस। गायिका रीटा ओरा ने बताया कि वह रोज सुबह सैल्मन मछली और अंडे का सफेद हिस्सा खाती हैं। वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, ओरा (27) स्वस्थ आहार लेती हैं। वह अपने दिन की शुरुआत मछली और अंडों से करती हैं, जो तले या उबले होते हैं।
ओरा ने कहा, ‘‘मैं रोज सुबह सैल्मन के साथ अंडे का सफेद हिस्सा खाती हूं। इसके अलावा, कुछ और नहीं खाती। मैं प्रोटीन लेती हूं और सामान्य तला हुआ अंडा नहीं लेती बल्कि इसका सफेद हिस्सा खाती हूं।’’
‘फिफटी शेड्स ऑफ ग्रे’ की अभिनेत्री ने बताया कि वह चिकन और सब्जियों का सेवन करती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website