
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। अभिनेत्री के ट्विटर पर 1.3 करोड़ प्रशंसक हैं। ट्विटर पर एक उपयोगकर्ता ने पूछा कि सोनाक्षी सफलता चाहने वाले युवाओं को क्या सलाह देना चाहेंगी? उन्होंने प्रतिक्रिया दी, ‘‘कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।’’ एक अन्य प्रशंसक ने फिटनेस मंत्र के बारे में पूछा, तो सोनाक्षी ने कहा, ‘‘सामंजस्य इसकी कुंजी है।’’ बचपन की यादों के बारे में पूछे जाने पर सोनाक्षी ने कहा कि वह अपने स्कूल के दिनों को याद करती हैं। ‘दबंग 3’ की रिलीज के बारे में पूछने पर ‘अकीरा’ अभिनेत्री ने कहा, ‘‘पहले हम शूटिंग तो शुरू करें?’’ बड़े पर्दे पर सोनाक्षी ‘हैप्पी भाग जाएगी रिटर्नस’ में दिखाई देंगी। यह ‘हैप्पी भाग जाएगी’ का सीक्वल है। वर्ष 2016 में जारी हुई फिल्म मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित है। इसमें डायना पेंटी, अभय देओल, जिम्मी शेरगिल और अली फजल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website