Thursday , March 12 2026 4:26 AM
Home / Entertainment / Bollywood / परिवार और दोस्तों संग कुछ पल बिताने मुंबई लौट रहीं सोनाली

परिवार और दोस्तों संग कुछ पल बिताने मुंबई लौट रहीं सोनाली


न्यूयॉर्क में कुछ महीनों से कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपनों के बीच खुशी के कुछ पल बिताने मुंबई लौट रही हैं। सोनाली ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह घोषणा की, और इसमें उन्होंने एक संदेश और एक फोटोग्राफ साझा किया है।

संदेश में सोनाली ने लिखा है, “दूरियां हमें काफी कुछ सिखाती हैं। घर से दूर रहने के बाद मुझे यह अहसास हुआ कि मुझे कितने लोगों की कहानियों के बारे में पता चल रहा है।

सभी अलग तरीके से अपनी जिंदगी की कहानी लिखने की कोशिश करते हैं, साथ ही सब संघर्ष भी कर रहे हैं। लेकिन कोई भी हार नहीं मानता है।”