
बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘संजू’ में अपने लुक से काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। ये फिल्म संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म ‘संजू’ के कई पोस्टर सामने आए जिसके लोगों ने काफी पसंद भी किया।
हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर को फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर में रणबीर के साथ सोनम कपूर भी नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म में सोनम संजय की गर्लफ्रेंड और दोस्त टीना मुनीम की भूमिका में नजर आएंगी। दोनों बचपन के दोस्त थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। संजय और टीना की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी।
बता दें कि पोस्टर का अलावा फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब देखना बाकि है कि फिल्म लोगों के दिलों में क्या खास जगह बना पाती है। फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।
Home / Entertainment / Bollywood / फिल्म ‘संजू’ में रणबीर के साथ रोमांस करेंगी सोनम कपूर, तस्वीर आई सामने
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website