
बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर इन दिनों फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रमोशन में व्यस्त है। हाल ही में सोनम ने फिल्म के प्रमोशन के लिए आयोजित किए गए एक इवेंट में अपने पीरियड्स को लेकर बहुत बड़ा राज खोला। सोनम ने बताया कि पहली बार पीरियड्स होने पर उनके साथ क्या हुआ था।
दरअसल फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनम से उनके पहले पीरियड की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा कि जब वह 15 साल की थीं तब उन्हें पहली बार पीरियड्स हुए थे जबकि उनके सभी दोस्तों को ये पहले ही हो गया था। सोनम इस बात से काफी दुखी थीं कि उन्हें पीरियड नहीं हो रहे हैं। इसलिए जब उन्हें पहली बार पीरियड हुए तब वह काफी हल्का महसूस कर रही थीं क्योंकि वह अपने पेरेंट्स से लगातार ये कहती रहती थीं कि उन्हें कोई दिक्कत है। अभी तक उनके पीरियड शुरू नहीं हुए हैं। इसलिए जब सोनम को पीरियड्स हुआ तब वह बहुत बहुत खुश थीं।
इस दौरान सोनम ने ये भी कहा कि पीरियड्स में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि उन्हें लेटने से ही सबसे ज्यादा आराम मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा इस दौरान आप जितना फिजिकल वर्क करेंगे उतना ही अच्छा होगा। उन्होंने महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान कुछ खास टिप्स भी दिए। सोनम ने बताया कि पीरियड में सबको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इससे जल्दी राहत मिलती है।
Home / Entertainment / Bollywood / सोनम कपूर ने अपने पीरियड्स को लेकर बताया चौंकाने वाला सच, पढ़ रह जाएंगे दंग
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website