
बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। सोनम इसी महीने की 29 तारीख को अपने बॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी।
हाल ही में सोनम मुंबई के जुहू में स्पॉट हुईं। इस दौरान सोनम बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। हमेशा अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटौरने वाली सोनम का लुक काफी अजीब और सिंपल सा लग रहा है।
सोनम अपने लुक और लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरती रहती हैं। उनके ड्रैसिंग सेंस को लोग काफी पसंद करते हैं।
सोनम सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं उनकी तस्वीरों को लेग काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि वह सैलून में स्पा करवाने के लिए गई थीं।
इस बात में तो कोई दो राय नहीं है कि सोनम शादी की तैयारियों में जोरों शोरों से लगी हुई है। उनकी संगीत सेरेमनी की तैयारियां शुरु हो गई हैं।
बता दें कि सोनम की शादी की तैयारियों में पूरा कपूर परिवार जुटा हुआ है। परिवार में मौजूद हर सदस्य इस कोशिश में लगा हुआ है कि इस शादी में कोई कसर ना छूट पाए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website