Tuesday , December 23 2025 8:14 AM
Home / News / स्पेन की उप-प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो भी कोरोना पॉजिटिव

स्पेन की उप-प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो भी कोरोना पॉजिटिव


स्पेन की उपप्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो कोरोना वायरस इन्फेक्शन के लिए पॉजिटिव पाई गई हैं। 63 साल की काल्वो का पहला टेस्ट निगेटिव आया था। इसके बाद दोबारा टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकलीं।
स्पेन इस वक्त कोरोना वायरस का भयानक हमला झेल रहा है। इसका ताजा शिकार स्पेन की उप-प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो बन गई हैं। 63 साल की काल्वो भी कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। बता दें कि स्पेन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या चीन से भी आगे निकल गई है। अब यह दूसरे यूरोपीय देश इटली से ही पीछे है।
पहले निगेटिव आया टेस्ट
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि काल्वो का मंगलवार को COVID19 इन्फेक्शन के लिए टेस्ट हुआ था। इससे पहले भी उनका एक टेस्ट हुआ था लेकिन वह निगेटिव था। उसके बाद संतोषजनक नतीजे नहीं आने से उनका एक और टेस्ट किया गया। इसमें वह कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाई गईं। जानकारी दी गई है कि उनकी सेहत फिलहाल ठीक है। उनका इलाज किया जा रहा है।
भारत में कहां, कितना फैला कोरोना, यहां देखिए पूरी लिस्ट

चीन
चीन
केस: 81,218मौत: 3,281ठीक हो चुके: 73,650
इटली
केस: 69,176मौत: 6,820ठीक हो चुके: 8,326
अमेरिका
केस: 54,428मौत: 773ठीक हो चुके: 41
स्पेन
केस: 47,610मौत: 3,486ठीक हो चुके: 5,367
जर्मनी
केस: 33,593मौत: 164ठीक हो चुके: 3,133
ईरान
केस: 27,077मौत: 2,077ठीक हो चुके: 8,913
फ्रांस
केस: 22,302मौत: 1,100ठीक हो चुके: 1,587
दक्षिण कोरिया
केस: 9,137मौत: 126ठीक हो चुके: 3,730
स्विजरलैंड
केस: 9,877मौत: 130ठीक हो चुके: 4
ब्रिटेन
केस: 8,077मौत: 422ठीक हो चुके: 135
लॉकडाउन के बावजूद नहीं सुधरे हालात
स्पेन में अब तक 3,434 लोगों की जान चली गई है जबकि चीन में 3,281 लोगों की मौत कोरोना वायरस की चपेट में आने से हो गई थी। इटली अभी भी सबसे खराब हालात झेल रहा है। यहां 6,820 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारी फर्नांडो साइमन ने बताया है कि आने वाले समय में संख्या के और बढ़ने की आशंका है। स्पेन में 14 मार्च से ही लागू लॉकडाउन के बावजूद यहां मौतों और इन्फेक्शन के केस बढ़ते ही जा रहे हैं।