
मुंबईः हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की नई फिल्म ‘सरकार 3’ के आज रिलीज होने के साथ ही उनके प्रशंसकों के एक संघ, ऑल बंगाल अमिताभ बच्चन फैंस एसोसिएशन ने एक मंदिर में उनकी एक आदमकद प्रतिमा स्थापित की। यह प्रतिमा सुब्रत बोस ने बनाई है।
बता दें ये मूर्ति ऑल बंगाल अमिताभ बच्चन फैन्स एसोसिएशन ने लगवाई है। ये मूर्ति 25 किलो की है और इसकी ऊंचाई अमिताभ बच्चन की लंबाई से भी ज्यादा है। इस मौके पर आज अमिताभ बच्चन के फैंस उनके स्टाइल में कपड़े पहनकर बड़ी संख्या में मूर्ति स्थापना के मौके पर पहुंचे। फाइबर से बनी इस मूर्ति को अमिताभ बच्चन के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाया गया है। इस मूर्ति की लागत एक लाख रूपये है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website