आज सुबह मनीला में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी क्षमता 6.4 थी। भूकंप का यह झटका फिलिपींस के मनीला में महसूस किया गया है। इसकी टाइमिंग 5.33 मिनट थी। यह जानकारी नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी है। भूकंप में किसी तरह के नुकसान को लेकर अभी तक विशेष जानकारी नहीं है।जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सेंट्रल विसाया क्षेत्र के मसबेत सिटी के 68 किलोमीटर साउथ ईस्ट में था। जिस समय भूकंप आया उस समय वहां का लोकल टाइम सुबह 8.03 मिनट था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website
