
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की अपकमिंग साउथ फिल्म ‘वीरमहादेवी’ के दो पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। दोनों पोस्टर काफी दमदार हैं। एक पोस्टर में सनी लियोन की सिर्फ आंखें नजर आ रही हैं जिसमें वो इंटेस लुक दे रही हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में सनी घोड़े पर बैठी नजर आ रही हैं।
वहीं बैकग्राउंड में उनकी पूरी सेना है। फिल्म को लेकर सनी लियोन ने बताया, ‘यह बहुत चैलेंजिंग था। लेकिन मैंने काफी कुछ सीखा।फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। मैं हमेशा से कुछ ऐसा करना चाहती थी। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। मैंने इसके लिए घुड़सवारी भी सीखी। यही नहीं मैंने तमिल की क्लास तक भी ली है।’
बता दें कि फिल्म के पोस्टर को सनी ने अपने टि्वटर हैंडल से शेयर किया है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में एक्टर नवदीप निगेटिव रोल में होंगे।
Home / Entertainment / Bollywood / रिलीज हुए सनी लियोन की फिल्म ‘वीरमहादेवी’ के पोस्टर, फैंस बोले- ‘इंतजार करना हो रहा है मुश्किल ‘
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website