
कोरोना की वजह से पूरे देश में लाॅकडाउन है। वहीं इस लाॅकडाउन की वजह से एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान अपने बच्चों के लिए साथ आ गए हैं। सुजैन कुछ समय के लिए बच्चों की खातिर अपने एक्स हैसबैंड ऋतिक के घर रहने आई हैं।
लॉकडाउन के इस समय में दोनों साथ में एक ही घर में रह रहे हैं। जहां ऋतिक घर पर रहते हुए नए-नए स्किल्स सीख रहे हैं। वहीं उनकी वाइफ ने घर में ही ऑफिस खोल लिया है।
उन्होंने ऋतिक के घर पर टेम्परेरी ऑफिस बना लिया है। वो यहीं से अपना काम भी कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘मेरा टेम्परेरी घर में ऑफिस बहुत दिलचस्प तरीके से बनाया गया है। इसके सामने अरेबियन समुद्र और का खाली बीच का खूबसूरत दृश्य है, जिसका आदी मुझे नहीं होना चाहिए।’
बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे रेहान और रिदान हैं। साल 2014 में कपल ने आपसी सहमती से तलाक लिया था। दोनों बच्चों की कस्टडी शेयर करते हैं। अक्सर दोनों को एक-साथ स्पाॅट किया जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website