
आईपीएल 2024 में शेफरेन रदरफोर्ड को एक भी मैच नहीं मिला। वह कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे, जबकि अब उन्होंने टी20 विश्व कप में कोहराम मचा रखा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में तूफानी अंदाज में फिफ्टी ठोकी, जिसके दम पर विंडीज ने कीवी टीम को हरा दिया।
वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में न्यूजीलैंड को 13 रन से हराकर सुपर 8 में जगह बनाई और कीवी टीम को अगले चरण में पहुंचने की दौड़ से लगभग बाहर कर दिया। वेस्टइंडीज की यह लगातार तीसरी जीत है जिससे वह ग्रुप सी में 6 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है। पूर्व उपविजेता और पिछली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले न्यूजीलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। वह अपने पहले मैच में अफगानिस्तान से 84 रन से हार गया था। विंडीज की जीत के हीरो रहे शेरफेन रदरफोर्ड ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली, जबकि अल्जारी जोसेफ और गुदाकेश मोती की शानदार गेंदबाजी की।
बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 13वें ओवर में उसका स्कोर 7 विकेट पर 76 रन था। रदरफोर्ड ने इसके बाद जिम्मेदारी संभाली और 39 गेंद पर नाबाद 68 रन की पारी खेली जिसमें दो चौके और छह छक्के शामिल हैं। आईपीएल 2024 में चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स टीम में सिर्फ बेंच पर पूरे सीजन बैठे रहने वाले इस खिलाड़ी की तूफानी पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने 9 विकेट पर 149 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 75 रन पर आउट होने वाली न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में 9 विकेट पर 136 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जोसेफ ने 19 रन देकर चार जबकि गुदाकेश मोती ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए।
Home / Sports / टी20 विश्व कप: IPL में हुआ था अन्याय, अब ले रहा चुन-चुनकर बदला, 6 छक्के उड़ाकर न्यूजीलैंड को किया बर्बाद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website