
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में तैमूर ने बड़े ही क्यूट अंदाज में अपना रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने सोहा अली खान की बेटी इनाया और सारा अली खान से राखी बंधवाई।
तैमूर की तस्वीरें सारा और सोहा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। तस्वीपों में तैमूर व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहने बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं इनाया पिंक और येलो कलर का सूट पहने नजर आईं।
सारा भी इस दौरान क्रीम कलर का सूट पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में तैमूर, सारा और इनाया से तिलक कराते दिख रहे हैं। सारा अली खान ने नन्हें तैमूर को राखी बांधने के दौरान जमकर मस्ती की।
सारा नेइस दौरान की तस्वीरें शेरयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “राखी का सेलेब्रेशन जारी है इस नन्हें शैतान के साथ।” सारा ने तैमूर को तिलक कर राखी बांधी। इस दौरान उनकी खुशी तस्वीर में चेहरे पर दिख रही है।
इस तस्वीर में मासूम इनाया तैमूर की तरफ राखी बढ़ा रही हैं। इस तस्वीर में सोहा, इब्राहिम, सारा, इनाया, तैमूर और सैफ अली खान एक ही फ्रेम में दिखे।
बता दें कि तैमूर को पहचान के लिए मॉम करीना कपूर खान या पापा सैफ अली खान के नाम की जरुरत नहीं पड़ती बस नाम तैमूर ही काफी है। उनकी तस्वीरें शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website