
ताइवान अपने आर्थिक विकास का समर्थन करने और कार्यबल को बढ़ावा के देने के लिए कुशल भारतीयों को आकर्षित कर रहा है। भारतीयों के लिए ताइवान दो वीजा कार्यक्रम लेकर आया है। भारत में ताइवान के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। आइये जानते हैं कि ताइवान के ये वीजा कार्यक्रम क्या है, जिन पर भारतीय गौर कर सकते हैं।
ताइवान तकनीक, इंजीनियरिंग और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पदों को भरने के लिए कुशल भारतीय कर्मचारियों को आकर्षित कर रहा है। इसके लिए उसने दो नए Visa कार्यक्रम पेश किए हैं। पहला कार्यक्रम- ‘एम्प्लॉयमेंट सीकिंग वीजा’ और दूसरा- ‘ताइवान एम्प्लॉयमेंट गोल्ड कार्ड’ है। ताइवानी सरकार की इस पहल का उद्देश्य कुशल पेशेवरों को लेकर बढ़ती मांग का हल निकालना और देश के आर्थिक विकास का समर्थन करने के लिए अपने कार्यबल को बढ़ाना है। हाल ही में (30 दिसंबर 2024 को) भारत में ताइवान के आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से इस संबंध में जानकारी दी गई है।
इसमें बताया गया, ”ताइवान टेक और इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में कुशल भारतीय कामगारों का स्वागत कर रहा है! एम्प्लॉयमेंट सीकिंग वीजा के साथ भारतीय नागरिक जॉब के अवसरों का पता लगा सकते हैं, जबकि ताइवान एम्प्लॉयमेंट गोल्ड कार्ड पेशेवरों के लिए एक वीजा, वर्क परमिट और रेजिडेंस परमिट प्रदान करता है। भारतीय श्रमिक सहजता से आ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए श्रम मंत्रालय ट्रायल रन आयोजित कर रहा है। जॉब के अवसरों और वीजा आवश्यकताओं के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ताइवान के ब्यूरो ऑफ कांसुलर अफेयर्स और द नेशनल डेवलपमेंट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइटों पर विजिट करें।”
ताइवान के Visa कार्यक्रमों से भारतीयों को क्या फायदा? – रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइवान का नया एम्प्लॉयमेंट सीकिंग वीजा कार्यक्रम भारतीय नागरिकों को देश में प्रवेश करने और उनकी विशेषज्ञता वाले क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाशने की अनुमति देता है। यह वीजा लंबे समय तक चलने वाली जॉब के लिए पक्का मन बनाने से पहले स्थानीय जॉब मार्केट का पता लगाने का अवसर प्रदान करता है। इसलिए यह उन लोगों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो ताइवान में अपने करियर की संभावनाओं तलाशने की सोच रहे हैं।
Home / News / भारतीयों के लिए ताइवान लाया 2 नए Visa कार्यक्रम, पहला ‘एम्प्लॉयमेंट सीकिंग वीजा’ और दूसरा ‘गोल्ड कार्ड’, जानें कैसे मिलेगा लाभ
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website