
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने 79 साल की उम्र अंतिम सांस ली।शशि कपूर के निधन की खबर मिलते ही स्टार्स ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शशि की बेटी संजना और बेटा करण सोमवार रात को ही मुंबई पहुंच गए थे। शशि का अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। अंतिम संस्कार कहां होगा, इस बात की जानकारी फिलहाल अभी नहीं पता है।
शशि कपूर के निधन की खबर सुनकर ऋषि कपूर भी दिल्ली में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर मुंबई पहुंच गए। वह दिल्ली में फिल्म ‘राजमा चावल’ की शूटिंग कर रहे थे। अस्पताल में शशि कपूर को देखने रणधीर कपूर, रणबीर कपूर, कृष्णा राज कपूर और कपूर फैमिली के और भी मेंबर पहुंचे थे।
शशि कपूर के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक और बॉलीवुड की हस्तियों ने शोक जताया है। बॉलीवुड एक्ट्रैस हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शशि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website