
मुंबई: ‘बेबी’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों में एक्शन ²श्य करने के बाद तापसी पन्नू एक लघु फिल्म में आत्मरक्षा प्रशिक्षक की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
फिल्म के निर्देशक और निर्माता कपिल वर्मा हैं और ‘पिंक’ की स्टार विक्की अरोड़ा मुख्य भूमिका में हैं। तापसी को फिल्म के एक्शन दृश्यों के लिए एक हफ्ता प्रशिक्षित किया गया। यह फिल्म मुंबई में चार दिन में शूट की गई। इसकी शूटिंग पिछले हफ्ते खत्म हुई है।
तापसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ जब मैंने पटकथा सुनी तो मैं बहुत उत्साहित हुई थी और मुझे इस बारे में कोई संदेह नहीं था कि मैं यह फिल्म करूंगी ।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website