
इंडोनेशिया। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। अजगर कितनी बड़ी चीज को निगल सकता है इसका अंदाजा हाल ही में यूटयूब पर आए एक वीडियो देखकर लगाया जा सकता है। यह वीडियो इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी द्वीप के एक गांव का है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक जवान अजगर भारी-भरकम 25 साल के आदमी को पूरा का पूरा निगल जाता है।
दरअसल, 25 वर्षीय अकबर सालेबिरो हमेशा की तरह अपने खेत में फसल को देखने गया था, लेकिन वो घर वापिस नहीं आया। जब घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें जंगल में एक मृत अजगर मिला जिसका पेट फूला हुआ था, घर वालों ने इसके बारे में जब लोगों को बताया, तो लोगों ने अजगर को चीर कर देखा तो उसमें युवक की लाश निकली।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website