
एक रेप पीड़िता को न्याय देने के बजाय जज ने ऐसा ऑफर दिया कि पीड़ता के अलावा कोर्ट में मौजूद लोग हैरान रह गए। 16 साल से इंसाफ के लिए जंग लड़ रही पीड़िता को जज ने भरी अदालत में रुपए लेकर से केस निपटाने की सलाह दे डाली । यह हैरान करने वाला मामला अमेरिका के लुसियाना की जिला कोर्ट का है। लुसियाना डिस्ट्रिक्ट जज ब्रूस बर्नेट की ये बात सुनकर वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए। वहीं इस मामले में डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी हिलर मूरे ने वॉशिंगटन पोस्ट के साथ इस मामले को लेकर बातचीत की। हालांकि मूरे ने बताया कि सुनवाई के समय वह वहां मौजूद नहीं थे। इस ऑफर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
लेकिन मूरे ने पैसा लेने वाली बात को माना है। मूरे ने माना है कि जज ने आरोपी को सजा देने की बजाय उसकी सजा कम करने के लिए पीड़िता को रुपए का ऑफर दिया है। हालांकि मूरे का यह भी कहना है कि हो सकता हो जज ने पीड़ित महिला की मदद करने के लिए ऐसा किया हो। रिपोर्ट्स की मानें तो जज ने पीड़िता से कहा कि अगर वह आरोपी की सजा करीब 12 साल कम करने के पक्ष में हैं तो बदले में उन्हें आरोपी से 150,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए मिलेंगे। पीड़ित महिला ने जज का यह ऑफर सिरे से खारिज कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला से 15 साल की उम्र में रेप हुआ था। आरोपी का नाम सेड्रिक हिल्स (45) है। 31 वर्षीय रेप पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि रेप के बाद से उसकी जिंदगी एक तरह से डरावनी फिल्म की तरह हो गई । पीडि़ता ने कहा कि मेरा आधे से ज्यादा जीवन इसी लड़ाई में गुजर गया। अब मैं थक गई हूं। मेरे अंदर गुस्सा है। मैं अभी भी सिर्फ अपनी पहचान ढूंढने में लगी हूं। रेप पीड़िता का कहना है कि उसे अब सिर्फ इंसाफ चाहिए। वह पैसे लेकर सौदा नहीं कर सकती। वह चाहती है कि आरोपी को उसके किए की सजा जल्द से जल्द मिले।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website