Saturday , July 27 2024 8:10 PM
Home / Sports / देश का नाम राेशन करने वाली ये तीन बेटियां बनेंगे भारत रत्न!

देश का नाम राेशन करने वाली ये तीन बेटियां बनेंगे भारत रत्न!

9
नई दिल्ली: रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वालीं बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू, कांस्य पदक जीतने वाले महिला पहलवान साक्षी मलिक, जिमनास्टिक के वॉल्ट में चौथे स्थान पर रहीं दीपा करमाकर और निशानेबाज जीतू राय को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जागा। देश के इस सर्वाेच्च खेल पुरस्कार के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब चार खिलाडिय़ों को एक साथ खेल रत्न का पुरस्कार मिलेगा।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी राष्ट्रपति भवन में 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार प्रदान करेंगे। दीपा के कोच बिशेश्वर नंदी और भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रियो ओलंपिक में 3000 मीटर स्टीपलचेज में हीट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने और फिर फाइनल में दसवां स्थान हासिल करने वाली महिला एथलीट ललिता बाबर, क्रिकेटर अजिंक्या रहाणे, हॉकी खिलाड़ी वीआर रघुनाथ और रानी तथा बधिर पहलवान वीरेन्द्र सिंह को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।

रियो ओलंपिक में चोटिल होकर क्वार्टरफाइनल में बाहर होने वालीं महिला पहलवान विनेश फोगाट को भी अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। ओलंपिक के कारण ही खेल मंत्रालय ने इस बार खेल रत्न का फैसला ओलंपिक प्रदर्शन पर छोड़ दिया था। खेल रत्न में साढ़े सात लाख रुपए, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कारों में पांच लाख रुपए, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार में ट्राफी और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी के लिए दस लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *