Wednesday , February 25 2026 11:40 AM
Home / News / ईरान पर हमला करने आये अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर बुरा हाल, टॉयलेट जाम, 45 मिनट लगती है लाइन

ईरान पर हमला करने आये अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर बुरा हाल, टॉयलेट जाम, 45 मिनट लगती है लाइन


ईरान पर हमला करने पहुंचे दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गेराल्ड फोर्ड पर नाविकों का बुरा हाल है। रिपोर्ट के मुताबिक इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर पतले पाइप की वजह से टॉयलेट बार बार जाम हो रहे हैं। जिससे सैकड़ों नाविकों को घंटों तक लाइन में लगे रहना पड़ता है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि बार-बार जाम होने की वजह से लगातार सीवेज सिस्टम फेल हो रहे हैं। जिससे क्रू की हालत पर असर पड़ रहा है। यह दिक्कत तब आई है जब यह एयरक्राफ्ट कैरियर ईरान पर हमला करने के लिए आगे बढ़ रहा है और ये पश्चिम एशिया की तरह आगे बढ़ रहा है। लिहाजा इसकी ऑपरेशनल तैयारियों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक USS गेराल्ड आर. फोर्ड (CVN-78) आज ग्रीस के सौडा बे में क्रीट नेवल बेस पर कई दिनों के पोर्ट विजिट के लिए पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अब इस जहाज की मरम्मत की जाएगी और जहाज में सप्लाई फिर से भरी जा सके और जहाज पर सवार नाविक आराम कर सकें। इसके बाद एक बार फिर से ये इजरायल का साथ देने पश्चिमी एशिया की तरफ निकल जाएगा। वह इजरायल के पास पूर्वी भूमध्य सागर की तरफ यात्रा शुरू करेगा।
टॉयलेट जाने में 45 मिनट से ज्यादा वक्त – वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, USS Ford एयरक्राफ्ट कैरियर के क्रू को 45 मिनट तक टॉयलेट लाइन में लगना पड़ता है। ये इतिहास का सबसे महंगा एयरक्राफ्ट कैरियर है, जिसे अमेरिकी ताकत दिखाने के लिए डिजाइन किया गया था। लेकिन अपने ही क्रू के लिए बेसिक सफाई की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। यह समस्या जनवरी से चल रही है जब युद्धपोत को कैरिबियन में तैनात किया गया था। इसी एयरक्राफ्ट कैरियर से अमेरिका ने वेनेजुएला पर भी हमला किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक ये जहाज पिछले साल जून से ही लगातार समंदर में है। इस दौरान उसने पिछले साल अक्टूबर में कई तेल टैंकरों को जब्त किया था और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ा था और फिर अब इसे इजरायल की मदद के लिए भेजा गया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल को मिली सैटेलाइट फोटो के मुताबिक फोर्ड शुक्रवार को स्ट्रेट ऑफ़ जिब्राल्टर से गुज़रा और पूरब की ओर बढ़ गया।