Wednesday , November 26 2025 4:33 PM
Home / News / चीन से J-10C जेट खरीदेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश, राफेल से टकराने वाले 42 विमान लेने की तैयारी, भारत का है पड़ोसी

चीन से J-10C जेट खरीदेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश, राफेल से टकराने वाले 42 विमान लेने की तैयारी, भारत का है पड़ोसी


चीन से पाकिस्तान को पहले ही J-10C विमान मिल चुके हैं। इनका इस्तेमाल उसने भारत के खिलाफ मई में हुए सैन्य संघर्ष में किया था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने खासतौर से चीनी जेट पर विश्वास किया था
इंडोनेशिया और चीन लड़ाकू विमानों की डील पर बातचीत कर रहे हैं। इंडोनेशिया जल्दी ही चीन से 42 J-10C जेट खरीद सकता है। यह देश का पहला गैर-पश्चिमी विमान खरीद सौदा होगा। इंडोनेशिया ने अभी तक अपनी रक्षा खरीद के लिए पश्चिम के देशों पर ही भरोसा किया है। चीन अपने J-10C लड़ाकू विमानों के जरिए दुनिया को लुभाने की कोशिश में है। वह पहले ही पाकिस्तान को ये जेट दे चुका है। J-10C पाकिस्तान की एयरफोर्स का अहम हिस्सा हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान J-10C से ही पाकिस्तान ने भारत के राफेल जेट का सामना किया था।
दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजाफरी सजामसोएदीन ने राजधानी जकार्ता में बताया कि सेना के आधुनिकीकरण की योजना के तहत चीन से लड़ाकू विमान खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि चीनी लड़ाकू विमान जल्दी ही जकार्ता के ऊपर से उड़ान भरेंगे। हालांकि उन्होंने खरीद की समयसीमा और दूसरी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
चीन से J-10 खरीदने की योजना का खुलासा पिछले महीने इंडोनेशियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल फ्रेगा वेनास ने किया था। वित्तमंत्री पुरबया सादेवा ने बुधवार को पुष्टि की है कि चीन से विमान खरीदने के लिए 9 अरब डॉलर के बजट को मंजूरी दी गई है। इंडोनेशिया के पास अमेरिका, रूस और ब्रिटेन से मिले लड़ाकू विमान हैं। इनमें से कुछ पुराने विमानों को बदलना है।