
यह दुनिया का सबसे छोटा देश है। जहां रोमन कैथोलिक धर्मावलंबी से पूजित पोप रहते हैं। यह रोम नगर में, टाइबर नदी के किनारे, वैटिकन पहाड़ी पर स्थित है।
यहां की राजभाषा लातिनी है। ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र यही है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का यही निवास है।
तो जानते हैं वेटिकन के बारे में रोचक तथ्य
– वेटिकन सिटी को पहली बार सन् 1929 में एक संधि में स्वतंत्र राज्य स्वीकार किया गया।
– इस देश के राजनयिक संबंध संसार के लगभग सभी देशों से हैं। सन् 1930 में पोप की मुद्रा पुन: जारी की गई और सन् 1932 में इसके रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ।
– यहां आकर्षक गिरजाघर, मकबरे, संग्रहालय और पुस्तकालय हैं।
-यहां परसेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासाद समूह, वैटिकन बाग तथा कई अन्य गिरजाघर हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website