
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता का कोई फार्मूला नही है। जैकलीन ने वर्ष 2009 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्म अलादीन से की थी। इसके बाद जैकलीन ने‘किक‘,‘जुड़वा 2‘,‘हाउसफुल’और‘रेस’जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
जैकलीन ने कहा, एंटरटेंमेंट क्रूर बिजनेस है, जहां हर शुक्रवार चीजें बदल जाती हैं। सफलता का यहां कोई फॉर्मूला नहीं है, लेकिन आप असलियत से रू-ब-रू होते हैं जैकलीन ने कहा, ‘कभी-कभी हम हत्तोसाहित हो जाते हैं क्योंकि हर शुक्रवार फैंस, लॉयलटी बदल जाते हैं और जब सब सही चल रहा होता है तो हम यह भूल जाते हैं कि आप किसी भी वक्त विफल भी हो सकते हैं। मैं वही ब्रान्ड एंडोर्स करती हूं , जिन पर उन्हें विश्वास होता है। मैंने कई बार उन एंडोर्समेंट्स को मना किया है, जो मुझे बहुत पैसा दे रहे थे क्योंकि मैं वो प्रोडक्ट कभी यूज नहीं करूंगी। मैं अपने फैंस के प्रति ईमानदार हूं। मैं अपने 18 मिलियन फैंस को वो यूज करने नहीं कह सकती, जो मैं खुद नहीं करती। मैं दिल से सोचती हूं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website