
गूगल ने 2 फेक ऐप्स की छुट्टी कर दी है। यह ऐप्स लोगों का मोटा पैसा लूट रहे थे। दरअसल ऐप्स की ओर से ज्यादा रिटर्न का ऑफर दिया जा रहा था, जिसकी वजह से तेजी से लोग इन ऐप में निवेश का रुख कर रहे थे, फिर यहीं से फ्रॉड की शुरुआत होती है।
गूगल की ओर से दो फेक इन्वेस्टमेंट ऐप को डिलीट कर दिया गया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद थे, जो लोगों से निवेश के नाम पर ज्यादा रिटर्न का लालच देकर ठगी करने का काम करते थे। इसे लेकर गुरुग्राम पुलिस की ओर से नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद गूगल ने एक्शन लेते हुए इन ऐप्स को अपने गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है, जिन ऐप्स को हटाया गया है, उनके नाम एफएचटी (FHT) और एसएस-इक्विट्रेड (SS-Equitrade) हैं।
तुरंत डिलीट कर दें ये ऐप्स – बता दें कि FHT ऐप को करीब अब तक 1.55 लाख लोगों ने मोबाइल में डाउनलोड किया था, जो सुरक्षा की नजर से गंभीर चिंता पैदा करते हैं। अगर आपने ने भी कभी दोनों ऐप्स को मोबाइल में डाउनलोड किया है, तो उसे तुरंत हटा दें। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। इस मामले में साइबर पुलिस की ओर गूगल इंडिया नोडल हेड लवलीन मान को एक नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद आईटी एक्ट के सेक्शन 79 (3) के तहत कार्रवाई करते हुए गूगल ने इन दोनों ऐप्स को हटा दिया है।
गूगल की बड़ी कार्रवाई – हाल ही में, Google ने ऐलान किया था कि उसकी ओर से साल 2023 में प्ले स्टोर से करीब 2.28 मिलियन ऐप्स को हटाया गया है। वही साल 2022 में गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए ऐप्स की संख्या 1.43 मिलियन थी।
किन बातों का रखें ख्याल – ज्यादा रिटर्न देने वाले ऐप को डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि कोई भी ऐप शेयर मार्केट या फिर बैंकिग सेक्टर से ज्यादा रिटर्न नहीं देता है। अगर कोई ऐप ऐसा दावा करता है, तो उसे लेकर सावधान हो जाना चाहिए।
गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यू जरूर पढ़े।
गूगल प्ले स्टोर पर ऐप की स्टार रेटिंग को जरूर देंखे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website