Wednesday , April 8 2026 5:43 PM
Home / Business & Tech / कमरा ठंडा करने वाले ये AC हवा भी रखेंगे साफ, 45 हजार से कम में 1.5 टन के 4 ऑप्‍शन

कमरा ठंडा करने वाले ये AC हवा भी रखेंगे साफ, 45 हजार से कम में 1.5 टन के 4 ऑप्‍शन


नया AC खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ल‍िए डस्‍ट फ‍िल्‍टर वाले AC अच्‍छा व‍िकल्‍प हो सकते हैं। ये कमरे को ठंडा करने के साथ ही हवा भी क्‍लीन करते हैं। ऑनलाइन या ऑफलाइन इन्‍हें खरीदा जा सकता है। वर्लपूल, डाइकन, गोदरेज और पैनासॉ‍न‍िक जैसे ब्रैंड 45 हजार रुपये से कम कीमत में हवा साफ रखने वाले AC ऑफर कर रहे हैं।
गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। एयर कंडीशनर (AC) की डिमांड बढ़ने लगी है। अगर आप भी नया AC लेने की योजना बना रहे हैं तो कुछ फीचर्स पसंद कर लिए होंगे। आजकल कई AC में डस्‍ट फि‍ल्‍टर की सुविधा मिलती है। ये AC कमरा ठंडा करने के साथ-साथ हवा को भी साफ रखते हैं। धूल-मिट्टी कम होती है और बैक्‍टीर‍िया भी नहीं पनपते। शहरों में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से डस्‍ट फ‍िल्‍टर के साथ आने वाले AC को आप अपनी व‍िशल‍िस्‍ट में रख सकते हैं और ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी के वक्‍त इनके बारे में पूछताछ कर सकते हैं। हमने 45 हजार से कम में 1.5 टन के 4 ऑप्‍शन जुटाए हैं, जो वर्लपूल, डाइकन, गोदरेज और पैनासॉन‍िक जैसे ब्रैंड के हैं।
क्‍या है नैनोई X एयर प्‍यूरीफ‍िकेशन तकनीक? – रिपोर्टों के अनुसार, यह एक एडवांस्ड इलेक्ट्रोस्टैटिक एटमाइजेशन तकनीक है, जिसमें कमरे की हवा को साफ रखने के लिए हाइड्रोक्सिल रेडिकल्स वाले बहुत छोटे पानी के कणों को रिलीज किया जाता है। इससे कमरे की हवा की क्वालिटी को बेहतर होती है। जानकारी के अनुसार, ये रेडिकल्स कमरे में प्रदूषकों, वायरस, बैक्टीरिया, एलर्जेंस और बदबू को कम करते हैं। पैनासॉन‍िक के इस मॉडल की कीमत 43,269 रुपये है।
Whirlpool 1.5 Ton 3 Star Magicool Inverter Split AC – वर्लपूल भी एक स्‍थापित ब्रैंड है। इसके डेढ़ टन 3 स्‍टार स्‍प्‍लि‍ट AC जिसका मॉडल नंबर 15T 3S INV CNV S5K2PP0 में HD फ‍िल्‍टर दिया गया है। एमेजॉन के अनुसार, वर्लपूफ में दिए गए HD फ‍िल्‍टर का प्रमुख काम कमरे में मौजूद हवा की क्‍वॉलिटी को बेहतर बनाना है। दावा है कि वर्लपूल में मिलने वाला HD फ‍िल्‍टर, PM 2.5 पार्टिकल्‍स को भी हटा देता है। PM 2.5 पार्टिकल्‍स हवा में मौजूद धूल के वो कण होते हैं तो सीधे हमारी सांस के रास्‍ते फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं। हमारी नाक उन्‍हें फ‍िल्‍टर नहीं कर पाती। Whirlpool 1.5 Ton एसी की ऑनलाइन कीमत खबर ल‍िखे जाने तक 29,200 रुपये थी।
Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC – Daikin के AC की मार्केट में अच्‍छी डिमांड रहती है। कंपनी के 1.5 Ton 3 Star AC, जिसका मॉडल नंबर- MTKL50U है, उसमें ड्यू क्‍लीन तकनीक दी गई है। जानकारी के अनुसार, यह तकनीक एसी के अंदर ही काम करती है, जिसमें AC के हीट एक्‍सचेंजर को फ्रीज करके फ‍िर बर्फ को पिघलाकर एसी में लगने वाली धूल, बैक्‍टीरिया को हटाया जाता है। यह काम 60 से 65 मिनट चलता है जिससे एयरफ्लो बेहतर होता है और AC से आने वाली हवा भी साफ आती है। इसकी ऑनलाइन कीमत खबर लिखे जाने तक 37950 रुपये थी।
Godrej 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC – Godrej 1.5 Ton 5 स्‍टार एसी, जिसका मॉडल नंबर- SIC 18ITC5-WWR है, उसमें Anti-Dust फ‍िल्‍टर दिया गया है। इसके काम करने का तरीका थोड़ा अलग है। यह फ‍िल्‍टर AC के आसपास आने वाले छोटे कणों को जिनमें धूल से लेकर पोलन और बाल भी शामिल होते हैं, उन्‍हें पकड़कर हवा को साफ करता है। इससे AC की कूलिंग कॉइल पर गंदगी को जमने से रोकने में मदद मिलती है। दावा है कि फ‍िल्‍टर का मेंटनेंस करना काफी आसान है। खबर लिखे जाने तक इसकी ऑनलाइन कीमत 35490 रुपये है।