
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अली फजल और एक्ट्रैस रिचा चड्ढा हाल में माईकल जैक्सन की बेटी पैरिस जैक्सन से मिले। उनकी ये मुलाकात अमेरिका के लॉस वेगास में हुई। सूत्रों के मुताबिक रिचा और अली किसी प्रोजेक्ट को लेकर पैरिस से मिले हैं।
बता दें कि रिचा लॉस एंजिलिस में अपनी पहली अमेरिकन फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गई थी। इस दौरान ही दोनों कलाकारों ने पैरिस जैक्सन से मुलाकात की। अली फजल फिलहाल फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ में अभिनेता जूडी डेंच के साथ काम कर रहे.अली ‘3-इडियट्स’, ‘फुकरे’, ‘हैप्पी भाग जाएगी’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। हॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ‘फ्यूरियस-7’ से आगाज किया। अली की फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ 22 सितंबर को रिलीज होगी। अली आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्सड’ और ‘तड़का’ में भी नजर आएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website