
लॉस एंजेलिस। फ्रेंच फैशन डिजाइनर रौलैंड मौरेट ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह अभिनेत्री मेगन मार्कल की शादी की ड्रेस डिजाइन कर सकते हैं। मौरेट ने समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ को बताया, ‘‘मेगन अच्छी तरह से जानती हैं कि उन्हें क्या पसंद है और मेगन के साथ सबसे जरूरी चीज उनकी बात सुनना है और उनके साथ काम करना है।’’
मौरेट ने यह भी कहा कि ब्रिटेन के राजकुमार हैरी के साथ बहुप्रतीक्षित शादी के लिए तैयारी करने में मेगन की वह मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहले ही बहुत कुछ कह चुका हूं।’’
मेगन और राजकुमार हैरी 19 मई को शादी करेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website