Monday , June 30 2025 5:03 PM
Home / Lifestyle / मस्से और तिल को जड़ से खत्म करेंगे ये असरदार घरेलू उपाय

मस्से और तिल को जड़ से खत्म करेंगे ये असरदार घरेलू उपाय


चेहरे पर मौजूद मस्से और तिल काल दाग की तरह नजर आते है, जो चेहरे की सुंदरता बिगाड़ देते है। बहुत से लोगों के चेहरे पर जन्म से हि तिल मौजूद होते है लेकिन कुछ लोगों के चेहरे पर उम्र बढ़ने के साथ तिल और मस्सों की गिनती बढ़ने लगती है। अगर तिल होंठों के पास हो तो चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है लेकिन पूरे चेहरे पर नजर आने लगते है। इनसे छुटकारा पाने के लिए बहुत सी लड़कियां सर्जरी का सहारा लेती है लेकिन इनमें पैसा तो खर्च होता ही है साथ ही चेहरे पर इसके कई साइड-इफैक्ट्स नजर आने लगते है। अगर आप भी अपने चेहरे पर मौजूद तिल और मस्सों से परेशान है तो हम आपको कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आपकी यह समस्या भी गायब हो जाएगी।

1. सिरका
रूई की मदद से सिरके को मस्सों पर लगाएं। इसके बाद 10-15 मिनट तक इसको गुनगुने पानी से साफ करें। इस नुस्खे को लगातार कुछ दिनों तक करने से मस्से झड़ जाएगे।
2. गुलाब जल
गुलाब जल को कुछ समय के लिए धूप में हल्का गर्म होने के लिए रख दें। इसको त्वचा पर लगाने से रोमछिद्रों की चिकनाई निकलती है, जिससे स्किन साफ होती है। जिनके चेहरे पर बार-बार मस्से निकलते है उनके लिए यह नुस्खा काफी असरदार है।
3. लहसुन
लहसुन की एक कली लें और इसे मस्सों पर रगड़े। कुछ दिनों तक लगातार इस्तेमाल करने से मस्सो की समस्या से छुटकारा मिलता है।
4. बरगद के पत्ते
बरगद के पत्तों से रस निकाल लें। फिर इसे मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से धीरे-धीरे गायब हो जाती है। इसकी के साथ इससे स्किन मुलायम भी हो जाती है।
5. प्याज का रस
रूई की मदद से प्याज का रस मस्सो और तिल पर लगाएं। प्याज का रस मस्से और तिल निकालने में काफी प्रभावी नुस्खा है। फिर ठंडे पानी के साथ त्वचा को साफ कर लें। हर रोज दो बार इस नुस्खे को ट्राई करें। इससे मस्से और तिल दोनों झड़ जाएगे।