
हिंदू धर्म ग्रथों और वेदों में सूर्यदेव को जगत की आत्मा माना जाता है। कहते हैं कि सूर्य से ही इस पृथ्वी पर जीवन है और यह आज का सत्य है। ऋग्वेद के देवताओं में सूर्य का महत्वपूर्ण स्थान बताया गया है, इसलिए इन्हें एक देव माना गया है। यदि सूर्य देव की पूरी श्रद्धा से पूजा की जाए तो ये अपने शुभ प्रभाव से व्यक्ति के जीवन को रोशन कर देते हैं, वहीं अगर इनका बुरा प्रभाव किसी के जीवन को प्रभावित कर दे तो उसके जीवन की नैय्या डूबने लगती है। लेकिन इससे बचने के लिए शास्त्रों में कुछ मंत्रों के बारे में बताया गया है जिनका नियमित उच्चारण करने से व्यक्ति की मुश्किलें आसानी से हल हो सकती हैं।
संतान प्राप्ति मंत्र
ऊं भास्कराय पुत्रं देहि महातेजसे।
धीमहि तन्नः सूर्य प्रचोदयात्।।
किसी भी दंपति के जूवन में संतान प्राप्ति बहुत जरूरी होती है। इसके लिए दंपति को नियमित संतान प्राप्ति के लिए या पुत्र प्राप्ति के लिए सूर्य देव के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
व्यापार में वृद्धि के लिए
ऊं घृणिः सूर्य आदिव्योम।।
यदि आपको लगातार व्यापार में व्यापार में नुक्सान का सामना करना पड़ रहा है तो कारोबार में वृद्धि के लिए रोजाना सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करें।
मनोकामना पूर्ति के लिए
ऊं हृां हृीं सः।।
अपनी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ग्रहों की दशा के निवारण के लिए
ऊँ हृीं श्रीं आं ग्रहधिराजाय आदित्याय नमः।।
यदि किसी व्यक्ति पर किसी ग्रह का बुरा असर पड़ जाए या अनिष्ट ग्रहों की दशा के निवारण करना हो तो सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website