
लंदन ‘कीपिंग अप विथ द कार्दशियंस’ की एक्ट्रेस अपने प्रेमी ट्रैविस स्कॉट के साथ अपने पहले बच्चे का इतजार कर रही हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, ‘कायली घर में रहना पसंद करती हैं। उन्हें अच्छा महसूस होता है, लेकिन उनके शरीर में हो रहे बदलाव के कारण तस्वीरें क्लिक कराना नहीं चाहती हैं।’
सूत्र ने कहा, ‘ऐसे समय में वह अधिक गोपनीयता चाहती हैं। वह अपने बच्चे को लेकर उत्सुक हैं। वह बच्चे को लेकर लगातार बातें करती हैं। उन्होंने पहले से ही ढेर सारी खरीदारी शुरू कर दी है।’
कायली 20 साल की हैं और पांच महीने से प्रेग्नेंट हैं। वो सोशल मीडिया पर अभी भी तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन सेल्फी शेयर करने की बजाय वो कायली कॉस्मेटिक को प्रमोट करती हैं।
पहले वो टाइट क्रॉप टॉप्स और टाइट जींस में नजर आती थीं, लेकिन अब वो ढ़ीले कपड़ों में ही दिखती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website