Tuesday , February 10 2026 10:54 AM
Home / Sports / बदकिस्मत निकला यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, पहले मिली टीम में जगह, फिर गम में बदली खुशी

बदकिस्मत निकला यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, पहले मिली टीम में जगह, फिर गम में बदली खुशी

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए पहले तो शुरुआती टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें फाइनल टीम से बाहर कर दिया गया। वेस्टइंडीज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को जुलाई में आठ सीमित ओवरों के मैच खेलने हैं। ग्रीन को पहले बताया गया था कि उन्हें 23 सदस्यीय वास्तविक टीम में चुना गया है, लेकिन सोमवार को जारी फाइनल लिस्ट से उन्हें बाहर कर दिया गया।
वेस्ट ऑस्ट्रेलियन न्यूजपेपर्स ने ग्रीन ने ग्रीन के हवाले से कहा, ‘मुझे यह बताया गया था कि आपको वास्तविक टीम में शामिल किया गया है, लेकिन बाद में कहा गया कि मैं टीम का हिस्सा नहीं हूं।’ ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक चार टेस्ट और एक वनडे खेलने वाले स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर ग्रीन ने कहा, ‘टीम में बाकी नामों को देखने के बाद कह सकते हैं कि क्यों? पिछले साल बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी टीम में चुने गए हैं, लेकिन दुर्भाग्य से मेरा नाम इसमें नहीं है। यह अच्छी टीम है और वास्तव में वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’