
टीम डिजिटल। एक ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार, 1947 से 2020 तक स्वतंत्र भारत के इतिहास में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स की सूची में रितिक रोशन शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के सुपरस्टार हैं और मात्रा से अधिक गुणवत्ता को महत्व देने की उनकी फिलॉसफी ने उन्हें वहां पहुंचने में मदद की है जहां वे इतने कम समय में पहुंच गए हैं।
टूटे कई रिकॉर्ड : एक अभिनेता जब सुपरस्टार बनता है जब अभिनेता कई बार ऐसी फिल्में देता हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं और इस मामले में उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में दी हैं। 1947 से 2020 तक, इन सुपरस्टार्स ने अपनी फ़िल्मों से साल के सबसे अधिक कमाई की हैं, उनमें हैं, अमिताभ बच्चन, राज कपूर, धर्मेंद्र, दिलीप कुमार, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन।
Home / Entertainment / Bollywood / रितिक रोशन की ये खासियत उन्हें दिलीप कुमार और राज कपूर की लिस्ट में करती हैं शामिल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website