
लंदन। गायक लियाम पायने का कहना है कि मंच पर एकल कलाकार के रूप में प्रस्तुति देना, समूह में प्रस्तुति देने की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण है। लोकप्रिय बॉय बैंड वन डायरेक्शन के सदस्य के रूप में लोकप्रियता हासिल करने के बाद 24 वर्षीय पायने वर्तमान में एकल कलाकार के रूप में अपना करियर बना रहे हैं।
इस वर्ष के शुरुआत में लंदन में प्रस्तुति दे चुके गायक ने ट्वीट किया, ‘‘इस वर्ष वेंबली स्टेडियम में 80,000 लोगों के साथ शुरुआत में मुझे अद्भुत लोगों के सामने प्रस्तुति का मौका मिला।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website