
साउथ सुडान की मॉडल न्याकिम गैटवेच इन दिनों इंटरनेट पर खूब छाई हुई है। अपने डार्क स्किन के साथ न्याकिम ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी हैं। लोगों ने उन्हें नया निक नेम भी दे दिया है, ‘क्वीन ऑफ डार्क’।
न्याकिम अपने डॉर्क स्किन को लेकर खुश हैं और यदि कोई उनकी रंगत पर नाकारात्मक प्रतिक्रिया देता है तो वो उसकी बोलती बंद कर देती हैं। जब एक कैब ड्राइवर ने न्याकिम से पूछा कि क्या वो अपने डॉर्क काम्प्लेक्शन से खुश हैं? तो न्याकिम ने कहा मैं अपने डार्क स्किन कलर को भगवान का आशीर्वाद मानती हूं। भगवान ने मुझे यह रंग दिया है, मैं इस रंग के साथ खिलवाड़ क्यों करूं।
बता दें कि वह अपनी सकारात्मक सोच के साथ कहती हैं, डार्क कलर होने के कारण मेरी स्किन सूरज की किरणों को ऑब्जर्व करती है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के साथ साझा करते हुए लिखा अब आप ये नहीं कह सकते कि मैं मैजिकल नहीं हूं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website