
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ माचो मैन ऋतिक रौशन के साथ अपना बेस्ट परफार्मेस देना चाहते हैं। बॉलीवुड निर्देशक सिद्धार्थ आनंद एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें ऋतिक, टाइगर श्राफ और वाणी कपूर की अहम भूमिका है।
टाइगर ने कहा है कि वह फिल्म में ऋतिक के साथ अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहते हैं। टाइगर ने कहा, मैं बेहतरीन होना चाहता हूं, क्योंकि वह हमेशा बेहतर करते हैं और मुझे ऐसा नहीं लगता कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह सहज भी होंगे।
बता दें चर्चा थी कि फिल्म में दोनों डांस करते दिखेंगे, लेकिन टाइगर का कहना है कि इस बारे में कुछ कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, हमने अभी कोई गीत तैयार नहीं किया है, लेकिन फिल्म में दिलचस्प सिचुएशन है, जहां दोनों डांस फ्लोर पर साथ आते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website