
आर्मीनिया और अजरबैजान वर्षों पुराने अपने तनाव को खत्म करने पर सहमत हो गए हैं। दक्षिण काकेशस में अमेरिका के बढ़ते प्रभाव के बीच दोनों देश भविष्य में शांति समझौते के लिए प्रतिबद्धता जताएंगे।
अजरबैजान और आर्मेनिया तनातनी को खत्म करते हुए शांति समझौता करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में ये डील होने जा रही है। इसके लिए दोनों देशों के राष्ट्रपति अमेरिका पहुंचेंगे और शुक्रवार को वॉशिंगटन में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। ट्रंप की मेजबानी में होने वाली इस डील में तनाव खत्म करते हुए शांति की दिशा में बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई जाएगी। ट्रंप खुद वाइट हाउस में अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और आर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान की मेजबानी करेंगे। आर्मेनिया को भारत से मदद मिलती रही है। वहीं अजरबैजान पाकिस्तान का दोस्त है।
मिडिल ईस्ट आई ने मामले से परिचित क्षेत्रीय सूत्रों के हवाले से की गई अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दोनों देशों में काफी समय से बात चल रही थी। आखिरकार ट्रंप की मध्यस्थता में इस पर सहमति बनी है। डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद रूस-यूक्रेन और हमास-इजरायल युद्ध रोकने की भी कोशिश की है लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिल सकी। आर्मेनिया-अजरबैजान में शांति लाने में उनको कामयाबी मिलती दिख रही है।
Home / News / यूक्रेन और गाजा में नाकाम ट्रंप को मिली कामयाबी, इन दो दुश्मन देशों में कराएंगे शांति, एक भारत का दोस्त, दूसरा पाक का खास
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website