Sunday , February 22 2026 8:34 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ट्विंकल खन्ना ने बेटे आरव को ट्विटर पर इस अंदाज में दी जन्मदिन दी बधाई

ट्विंकल खन्ना ने बेटे आरव को ट्विटर पर इस अंदाज में दी जन्मदिन दी बधाई


मुंबईः सोशल मीडिया पर एक टीनएजर की आकर्षक तस्वीर वायरल हो रही है। यह कोई और नहीं, ब‍ल्क‍ि सुपरस्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव हैं। आरव 15 साल के हो गए हैं. वे 15 सितंबर, 2002 को जन्मे थे। इस मौके पर अक्षय ने अपने बेटे की एक आकर्षक तस्वीर टि्वटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे देखकर लग रहा है कि आरव उभरते हुए बॉलीवुड स्टार हैं।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार तो कई लोगों को दिल में बसते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय की जान किस में बसती है? उनकी जान बसती है अपने बेटे आरव में। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव का 15 सितंबर को बर्थडे है।

सोशल मीडिया पर दोनों ने अपने बेटे को बड़े प्यारे तरीके से विश किया है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर आरव की एक फोटो शेयर की है। अक्षय ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, मैंने तुमसे पेड़ पर चढ़ने से लेकर वीडियो कॉल बनाना तक सीखा है। मेरे सबसे पसंदीदा ह्यूमन बीइंग को जन्मदिन की शुभकामनाएं।