ब्रिटेन और फ्रांस ने पहले ही यूक्रेन को ये मिसाइलें भेजी हैं, लेकिन इस शर्त के साथ कि कीव उन्हें केवल अपनी सीमाओं के अंदर ही लक्ष्यों पर दाग सकता है। जल्द ही इन प्रतिबंधों को हटाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यूक्रेन को रूस के अंदर निशाना बनाने की मंजूरी होगी।
यूक्रेन को जल्द ही रूस के खिलाफ ब्रह्मास्त्र के इस्तेमाल की अनुमति मिलने वाली है। अमेरिका और ब्रिटेन रूस के अंदर लक्ष्यों पर हमला करने के लिए स्टॉर्म शैडो/SCALP मिसाइलों के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंधों को हटाने जा रहे हैं। यूक्रेन के पास पहले से ही इन हथियारों की आपूर्ति है, लेकिन उसे अपनी सीमाओं के अंदर ही लक्ष्यों पर इन्हें दागने की अनुमति है। यूक्रेन कई सप्ताह से इन प्रतिबंधों को हटाने की गुहार लगा रहा है, ताकि वह रूस के अंदर लक्ष्यों पर निशाना लगा सके। आखिर क्या है ये स्टॉर्म शैडो मिसाइलें और इनसे युद्ध में क्या फर्क पड़ सकता है? आइए जानते हैं।
क्या है स्टॉर्म शैडो? – स्टॉर्म शैडो एक क्रूज मिसाइल है, जिसे ब्रिटेन और फ्रांस ने मिलकर तैयार किया है। फ्रांसीसी इसे स्कैल्प कहते हैं। ब्रिटेन और फ्रांस ने पहले ही यूक्रेन को ये मिसाइलें भेजी हैं, लेकिन इस शर्त के साथ कि कीव उन्हें केवल अपनी सीमाओं के अंदर ही लक्ष्यों पर दाग सकता है। 250 किमी दूरी की क्षमता तक लक्ष्य को भेद सकने वाली इस मिसाइल को विमान से लॉन्च किया जा सकता है। यह ध्वनि की रफ्तार से उड़ते हुए अपने लक्ष्य को निशाना बनाती है। यह जमीन के करीब उड़ान भरती है, जिससे इसका रडार में पकड़ आना मुश्किल होता है।
10 लाख डॉलर है कीमत – स्टॉर्म शैडो या स्कैल्प मिसाइल को बंकरों और गोला-बारूद के भंडारों को भेदने के लिए एक आदर्श हथियार माना जाता है। एक स्कैल्प मिसाइल की कीमत 10 लाख डॉलर है। यूक्रेन ने इस मिसाइल का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया है। यूक्रेन ने इस मिसाइल की मदद से सेवस्तोपोल में मौजूद रूसी नौसेना के काला सागर मुख्यालय पर हमला किया था। एक्सपर्ट कहते हैं कि स्टॉर्म शैडो यूक्रेन के लिए एक प्रभावी हथियार रहा है।
Home / News / रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिलने वाला है ‘ब्रह्मास्त्र’, पुतिन की नींद उड़ा देगी स्टॉर्म शैडो मिसाइल, जानें इसकी ताकत