Friday , January 16 2026 12:15 AM
Home / News / अमरीका ने कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की भूमिका खारिज की

अमरीका ने कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की भूमिका खारिज की


वाशिंगटन: ट्रंप प्रशासन बुधवार को कश्मीर विवाद को सुलझाने में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को खारिज करते दिखा और उसने दोहराया कि मुद्दे पर किसी भी चर्चा का निर्धारण भारत एवं पाकिस्तान को करना है।

ट्रंप प्रशासन ने यह प्रतिक्रिया भारत में चीन के राजदूत लुओ झाओहुई ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के तत्वाधान में भारत, चीन और पाकिस्तान के बीच त्रिपक्षीय सहयोग का सुझाव देने के बाद दी। अमरीकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा , ‘‘ कश्मीर पर हमारी नीति नहीं बदली है। हमारा मानना है कि कश्मीर पर किसी भी चर्चा की रफ्तार , गुंजाइश एवं प्रकृति का निर्धारण दोनों देशों को करना है। ’’