
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और करीना कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का नया पोस्टर सामने आ चुका है। इसे अनिल कपूर और सोनम कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट भी इस पोस्टर में दी गई है। ये फिल्म अब 1 जून को रिलीज होगी।
इस पोस्टर में जहां सोनम हैरान-परेशान सी नजर आ रही हैं। वहीं करीना काफी स्टाइलिश और एटीट्यूट में लग रही हैं। दूसरे पोस्टर में स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
सोनम में फैंस को मूवी रिलीज की डेट 1 जून 2018 बताने के साथ तारीख को कैलेंडर में नोट करने का संदेश दिया है। इस पोस्टर में सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और सुमित व्यास दिखाई दे रहीं हैं।
बता दें पहले यह फिल्म इस साल 18 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन इसे दो हफ्ते के लिए टाल दिया गया और अब यह 1 जून को रिलीज होगी। फिल्म को शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। इसे मेहूल सूरी और निधि मेहरा ने लिखा है। इसे अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website