Saturday , February 21 2026 6:10 PM
Home / Entertainment / विन डीजल ने कह दी ऐसी बात, शरमा गई दीपिका पादुकोण

विन डीजल ने कह दी ऐसी बात, शरमा गई दीपिका पादुकोण

18
स्टार विन डीजल का कहना है कि वो खुदको खुश किस्मत मानते हैं कि उन्हें ‘ट्रिपल एक्स : द रिटर्न्स ऑफ जेंडर केज’ के जरिए को-स्टार दीपिका पादुकोण से मिलने का मौका मिला। 49 वर्षीय स्टार मैक्सिको में फिल्म के प्रमोशन में मौजूद थे। इस दौरान दीपिका भी वहां उपस्थित थीं।

विन ने इंस्टाग्राम पर दीपिका के लिए एक खास मैसेज पोस्ट किया। विन ने लिखा, ‘एक शानदार व्यक्तित्व को जन्मदिन की बधाई। वो बहुत प्रतिभावान और आकर्षक हैं। आपसे मिलना मेरा सौभाग्य है। आप मेरी सच्ची दोस्त हैं।’ विन की इस पोस्ट के साथ ही फिल्म का पोस्टर भी पोस्ट किया गया है।

आपको बता दें कि फिल्म भारत में 14 जनवरी को रिलीज होगी। यह दीपिका की हॉलीवुड में डेब्यू फिल्म है। डीजल फिल्म के प्रमोशन के लिए 12-13 जनवरी को भारत आएंगे। डीजे करुसो ने भी दीपिका को ट्विटर पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा ‘हैप्पी बर्थडे दीपिका पादुकोण।’

आपको बता दें कि दीपिका भी फिल्म के प्रमोशन के लिजाह से मैक्सिको में ही थीं। दीपिका ने कहा, ‘मैक्सिको सिटी…ट्रिपल एक्स का प्रमोशन और मेरा जन्मदिन। क्या शानदार दिन था। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *