
चेहरे पर व्हाइट हैड होने पर खूबसूरती छिन सी जाती है। कई बार तो यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि मेकअप से इसे छिपाना भी मुश्किल हो जाता है। सफेद रंग की छोटी-छोटी फुंसियों जैसे ये व्हाइट हैड को मिटाने के लिए घरेलू तरीको का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बता रहे हैं जो आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए बेहद कारगर हैं।
1. नींबू का रस
नींबू के रस को कॉटन के साछ व्हाइट हैड पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे कॉटन के साथ साफ कर लें। इसे हफ्ते में 3 बार लगाएं।
2. शहद
शहद को व्हाइट हैड पर 20 मिनट के लिए लगाएं और इसे पानी के साथ धो लें। इससे चेहरे की गंदगी साफ हो जाएगी।
3.आलू
आलू का रस स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। व्हाइट हैड को मिटाने के लिए आलू सबसे कारगर उपाय है। 20 मिनट के लिए इसके रस को व्हाइट हैड पर लगाएं और सूखने दें। इसके बाद इसे धो लें।
4. टमाटर
टमाटर के पल्प को निकाल कर रात भर के लिए व्हाइट हैड पर लगाएं। सुबह इसे पानी के साथ धो लें। इसे हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करें।
4.अंड़े का सफेद भाग
अंड़े के सफेद भाग को अच्छी तरह से फैट लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सुखने दें। जब यह सूख जाए तो इसे मास्क की तरह उतार दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी के साथ धो लें।
5. एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर को कॉटन बाल पर लगा कर व्हाइट हैड पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे गीले कॉटन के साथ साफ करें।
7. बेकिंग सोड़ा
व्हाइट हैड को दूर करने के लिए बेकिंग सोड़ा सबसे अच्छा उपाय है। 2 चम्मच बेकिंग सोडे में पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे सिर्फ व्हाइट हैड वाले हिस्से पर ही लगाएं। 15-20 मिनट सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी के साथ धो लें।
8. नींबू,दूध और नमक
चेहरे को पहले नींबू के रस के साथ क्लीन करें। इसके बाद दूध में 1 चुटकी नमक डालकर पेस्ट बना लें। इससे व्हाइट हैड पर लगा कर 1 मिनट के लिए रब करें और इसे इसी तरह 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी के साथ धो लें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website