
पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। रोनाल्डो फुटबॉल मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह अपने बेबाक व आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हंगरी के खिलाफ पुर्तगाल टीम के यूरो 2020 के मैच से पहले स्टार स्ट्राइकर ने कुछ ऐसा किया जिससे दुनिया की दिग्गज कंपनी कोका कोला (Coca-Cola) कंपनी को 29,300.43 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।
कोका कोला की बोतल देखकर बिफरे : यूरो कप की डिफेंडिंग चैंपियन पुर्तगाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) मैच से पहले की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) देखकर बिफर पड़े। उन्होंने अपने सामने कोका कोला (Coca-Cola) की बोतल देखकर नाराजगी जाहिर की। रोनाल्डो (Ronaldo) ने गुस्से में चिल्लाकर कहा, “कोल्ड ड्रिंक (Coca-Cola) नहीं, हमें पानी पीने की आदत डालनी चाहिए।” वास्तव में 36 साल के रोनाल्डो (Ronaldo) फिट रहने के लिए किसी भी तरह के कोल्ड ड्रिंक (Coca-Cola) और एयरेटेड ड्रिंक से दूर रहते हैं।
अनुशासित डायट के लिए मशहूर : कोका कोला 11 देशों में खेले जा रहे UEFA यूरो कप 2020 का ऑफिशियल स्पॉन्सर है। कोका कोला (Coca-Cola) ने अपनी ब्रांड वेल्यू बढ़ाने के लिए सभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोक की बोतल को डिस्प्ले के तौर पर लगाने का फैसला लिया था। हंगरी के खिलाफ मैच से पहले रोनाल्डो (Ronaldo) और पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे तो कोक (Coca-Cola) की 2 बोतल पहले से टेबल पर पड़ी थी। अपने अनुशासित डाइट के लिए मशहूर रोनाल्डो (Ronaldo) कोक (Coca-Cola) की बोतल को देखकर गुस्से में आ गए और तुरंत उसे वहां से हटा दिया।
कोका कोला के शेयर धड़ाम : रोनाल्डो (Ronaldo) के इस कदम से कोका कोला (Coca-Cola) कंपनी के खिलाफ माहौल बना और इसका असर कंपनी के शेयरों की कीमत पर पड़ा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जब यूरोप में 3 बजे स्टॉक मार्केट खुला, तो उस वक्त कोका-कोला (Coca-Cola) के एक शेयर की कीमत 56.10 अमेरिकी डॉलर थी। कुछ ही देर में कोका-कोला (Coca-Cola) का शेयर लुढ़ककर 55.22 डॉलर तक आ गया और इससे कोका-कोला (Coca-Cola) के बाजार मूल्यांकन में 4 बिलियन डॉलर यानी 29,300.43 करोड़ रुपये की कमी आ गई।
Home / Sports / रोनाल्डो ने ऐसा क्या किया कि इस दिग्गज कंपनी को मिनटों में 29,300 करोड़ का हुआ नुकसान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website