
लंदन। ‘मेड इन चेल्सी’ की पूर्व रियलिटी स्टार मिली मैंकिटोश ने कहा कि उन्हें टेलर के साथ शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है। मिली की हाल ही में टेलर के साथ सगाई हुई है हालांकि इससे पहले मिली की शादी संगीत के प्रोफेसर ग्रीन से हुई थी।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द संडे टाइम्स मैगजीन’ से कहा, ‘‘मैंने (मेड इन चेल्सी) चार साल पहले छोड़ दिया था और मुझे नहीं लगता कि मुझे टीवी को ओर वापस रुख करना चाहिए। मेरे जीवन का वह हिस्सा खत्म हो गया है जहां मेरा संबंध सार्वजनिक था और अब मैं अपनी निजता को महत्व देने लगी हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘टेलर और मैं सगाई कर खुश हैं लेकिन हमारे बीच का संबंध केवल हमारे लिए है। हम अभी शादी की योजना नहीं बना रहे हैं क्यूंकि हमें इसकी कोई जल्दी नहीं है।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website