रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से मुंबई इंडियंस की टीम में बतौर बल्लेबाज ही खेल रहे हैं। कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। उसके बाद से लगातार खबरें सामने आती रहीं कि मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के बीच चीजें ठीक नहीं हैं।
आईपीएल 2025 के बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि उन्होंने जो करना था, वो कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने पहले इस वीडियो को शेयर किया, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई तरह की बातें हो रही हैं। लोग सोच रहे हैं कि क्या रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच सब ठीक है या नहीं।
दरअसल, पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इस सीजन में भी हार्दिक पांड्या ही कप्तान हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक सिर्फ एक ही मैच जीता है। रोहित शर्मा भी इस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। 3 मैचों में उन्होंने 30 रन भी नहीं बनाए हैं।
रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘मुझे जो करना था मैंने वो सब बराबर से किया। अब मेरे को कोई जरूरत नहीं।’ मतलब, उन्होंने जो करना था, वो कर लिया है और अब उन्हें किसी चीज की जरूरत नहीं है। वीडियो में ऋषभ पंत भी दिख रहे हैं, जो पीछे से आकर उन्हें पकड़ लेते हैं। यह वीडियो पहले मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पेज पर डाला गया था। लेकिन, कुछ देर बाद ही इसे हटा दिया गया। हालांकि, तब तक यह वीडियो वायरल हो चुका था। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी राय दे रहे हैं।
Home / Sports / जो करना था कर लिया… रोहित शर्मा और MI में फिर बवाल? फ्रेंचाइजी को डिलीट करना पड़ा वीडियो