रेयर अर्थ एलिमेंट्स की सप्लाई चेन पर चीन का दबदबा है। वह अब इसे रणनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने लगा। उसने भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट्स की सप्लाई रोक दी है। इससे भारतीय उद्योग के सामने संकट खड़ा हो गया है।
चीन ने भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट्स की सप्लाई रोक दी है। इससे देश में ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। इस स्थिति से निपटने के लिए भारत कई तरह के विकल्पों पर विचार कर रहा है। इनमें देश में ही रेयर अर्थ मैग्नेट का उत्पादन और दूसरे देशों से सप्लाई शामिल है। इस बीच जापान की कुछ कंपनियां भी भारत के साथ मिलकर रेयर अर्थ की सप्लाई चेन बनाने की संभावनाएं तलाश रही हैं।
मिंट की एक खबर के मुताबिक जापान की एक दर्जन से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि इन दिनों भारत में हैं। इनमें ईवी बैटरी और क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। इनमें पैनासोनिक, मित्सुबिशी केमिकल्स और सुमिमोतो मेटल्स एंड माइनिंग शामिल हैं। ये कंपनियां भारत में पार्टनरशिप का विकल्प तलाश रही हैं। ये सभी कंपनियां जापान की इंडस्ट्री बॉडी बैटरी एसोसिएशन ऑफ सप्लाई चेन का हिस्सा हैं।
Home / Business & Tech / चीन ने दिखाया ठेंगा तो साथ आए भारत और जापान, मुकेश अंबानी भी मौका भुनाने की तैयारी में