
ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस (Fitness) को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीरें, वर्कआउट वीडियोज देखते ही देखते सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो जाते हैं।
इस बीच मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज (Instagram Stories) में मजेदार चीजें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने बताया कि कोविड-19 (Covid-19) की वैक्सीन (Vaccine) लगवाने के बाद वह घर आने वाले सभी मेहमानों से क्या कहती हैं। यह जानकर आपको भी हंसी आ जाएगी।
घर आने वाले मेहमानों से क्या कहती हैं मलाइका : मलाइका ने लिखा, ‘जब पहले मेहमान आते थे तो मैं उनसे कहती थी कि डरिए मत, हमारे डॉग को वैक्सीन लग चुकी है। अब मैं उनसे कहती हूं कि डरिए मत, हमें वैक्सीन लग चुकी है।’
कोरोना काल का मजेदार किस्सा : इसके अलावा मलाइका ने एक और स्टोरी में कोरोना काल का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि वह किस तरह से क्रेजी हो गई हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं एक रेस्ट्रॉन्ट के बाथरूम में गई। मैंने कोहनी से दरवाजा खोला, मैंने पैर से टॉइलट सीट उठाई, मैंने टिश्यू की मदद से पानी का यूज किया, हाथ धुले और फिर कोहनी से ही बाथरूम का दरवाजा बंद किया और जब टेबल पर लौटकर आई तो एहसास हुआ कि पैंट चढ़ाना ही भूल गई हूं।’
मलाइका का टेस्ट आया था कोरोना पॉजिटिव : बता दें, पिछले साल सितंबर में मलाइका का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। हालांकि, वह जल्द ही ठीक हो गईं और उन्होंने काम शुरू कर दिया। बात करें सोशल मीडिया की तो वह यहां पर काफी टाइम स्पेंड करती हैं।
अर्जुन कपूर को कर रही हैं डेट : पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका फिलहाल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी लव स्टोरी की इंडस्ट्री में काफी चर्चा होती है।
Home / Entertainment / Bollywood / जब बाथरूम से निकलकर पैंट चढ़ाना भूल गईं मलाइका अरोड़ा, शेयर किया मजेदार किस्सा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website